Top trending deals

भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने की तैयारी की

भारतीय रेलवे द्वारा आईआरसीटीसी के बेस किचनों के आसपास के स्थानों में रहनेवाले जरूरतमंद लोगों को कागज प्लेट के साथ थोक में पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। जोन के हिसाब से आईआरसीटीसी के बेस किचनों की सूची नीचे दी गई है: दक्षिण मध्य रेलवे: विजयवाड़ा पश्चिम रेलवे: अहमदाबाद, मुंबई सेंट्रल पूर्वी तटीय रेलवे: खुर्दा रोड दक्षिण पूर्व रेलवे: बालासोर उत्तर रेलवे: नई दिल्ली, पहाड़गंज उत्तर मध्य रेलवे: प्रयागराज, झांसी, कानपुर मध्य रेलवे: सीएसएमटी, पुणे, शोलापुर, भुसावल पश्चिम मध्य रेलवे: इटारसी दक्षिण पश्चिम रेलवे: बैंगलोर, हुबली दक्षिण रेलवे: तिरुअनंतपुरम, चेंगलपट्टू, कट्पडी, मंगलौर पूर्व रेलवे: सियालदह, हावड़ा पूर्व मध्य रेलवे: राजेंद्रनगर उत्तर सीमांत रेलवे: कटिहार आज यानी 29 मार्च 2020 को आईआरसीटीसी द्वारा पूरे देश के जरूरतमंद लोगों, प्रवासी मजदूरों, कुछ वृद्धाश्रमों और अन्य के लिए नीचे दिए गए विवरण के अनुसार कुल 11,030 दोपहर के भोजन की आपूर्ति की गई:    स्थान                   भोजन की संख्या 1. दिल्ली                    5030 2. बैंगलोर                   2000 3. हुबली                     700 4. मुंबई सेंट्रल                1500 5. हावड़ा/सियालदह             500 6. पटना                     400 7. टाटा                      400 8. रांची                      300 9. कटिहार                   200   संबंधित जोनों और डिवीजनों के जीएम/डीआरएम से भी उम्मीद की जाती है कि उनके द्वारा आईआरसीटीसी के इन प्रयासों की पहुंच को विस्तार प्रदान करने के लिए उनका इनपुट उपलब्ध कराया जाएगा। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment