Top trending deals

दिसम्‍बर, 2019 में समाप्‍त तिमाही के लिए भारत सरकार के ट्रेजरी बिलों की नीलामी के लिए कैलेंडर

केन्‍द्र सरकार की नकदी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के साथ सलाह-मशविरा कर दिसम्‍बर, 2019 में समाप्‍त तिमाही के लिए ट्रेजरी बिलों को जारी करने हेतु संबंधित धनराशियों को अधिसूचित करने का निर्णय लिया है, जो इस प्रकार है:-   ट्रेजरी बिलों की नीलामी के लिए अधिसूचित धनराशि (01 अक्‍टूबर, 2019 से 31 दिसम्‍बर, 2019 तक)                                                         (करोड़ रुपये में) नीलामी की तिथि 91 दिवस 182 दिवस 364 दिवस कुल 01 अक्‍टूबर, 2019 9,000 4,000 3,000 16,000 09 अक्‍टूबर, 2019 9,000 4,000 3,000 16,000 16 अक्‍टूबर, 2019 9,000 4,000 3,000 16,000 23 अक्‍टूबर, 2019 9,000 4,000 3,000 16,000 30 अक्‍टूबर, 2019 9,000 4,000 3,000 16,000 06 नवम्‍बर, 2019 9,000 4,000 3,000 16,000 13 नवम्‍बर, 2019 9,000 4,000 3,000 16,000 20 नवम्‍बर, 2019 10,000 4,000 3,000 17,000 27 नवम्‍बर, 2019 10,000 4,000 3,000 17,000 04 दिसम्‍बर, 2019 10,000 4,000 3,000 17,000 11 दिसम्‍बर, 2019 10,000 4,000 3,000 17,000 18 दिसम्‍बर, 2019 10,000 4,000 3,000 17,000 24 दिसम्‍बर, 2019 10,000 4,000 3,000 17,000 कुल 123,000 52,000 39,000 214,000   भारत सरकार/भारतीय रिजर्व बैंक के पास पहले की ही तरह आगे भी ट्रेजरी बिलों की अधिसूचित राशि और पूर्व निर्धारित समय में संशोधन करने का लचीलापन होगा, जो भारत सरकार की आवश्‍यकताओं, उभरती बाजार स्थितियों और अन्‍य प्रासंगिक कारकों पर निर्भर करेगा। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment