Top trending deals

गृह मंत्री ने आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश और नगालैंड को केन्द्रीय मदद के लिए उच्च स्तरीय समिति की बैठक की

      केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में आज राज्यों को अतिरिक्त केंद्रीय सहायता पर विचार करने के लिए उच्च स्तरीय समिति की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें आंध्र प्रदेश (वर्ष 2017-18 के दौरान बाढ़ से प्रभावित), अरूणाचल प्रदेश (वर्ष 2017-18 के दौरान बाढ़ / भूस्खलन से प्रभावित), नगालैंड (वर्ष 2017-18 के दौरान बाढ़ / भूस्खलन से प्रभावित) और आंध्र प्रदेश (2017-18 के दौरान रबी सूखे से प्रभावित) को लेकर चर्चा हुई। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment