We share important questions , books , old papers , model papers and all other tips & tricks for Departmental Promotion examination preparation in Postal Service.
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज यहां श्री नरेंद्र मोदी पर लिखी पुस्तक ‘कर्मयोद्धा ग्रंथ’ का विमोचन करते हुए कहा कि श्री नरेंद्र मोदी संवेदनशील व्यक्ति, कठोर प्रशासक और निडर सेनापति हैं तथा उन्होंने सदैव ‘राजा प्रथमो सेवक’ के मंत्र पर काम किया है। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
उपराष्ट्रपति श्री एम.वैंकेया नायडू ने लोगों से भारत को उच्च शिक्षा का वैश्विक हब बनाने का आह्वान किया और विश्वविद्यालयों, शिक्षाविदों तथा नीति निर्माताओं से शैक्षणिक मानकों को विश्व के अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के समान स्तर पर लाने का आग्रह किया। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
उप-राष्ट्रपति श्री एम. वेकैंया नायडु ने आम जनता, गैर-सरकारी संगठनों और उद्योग जगत से देश में कुपोषण को खत्म करने के प्रयासों में सरकार की मदद करने का आह्वान किया है। आज बेंगलुरु में अदम्य चेतना संस्था में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप-राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले सात दशकों में विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति के बावजूद कुपोषण एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
उपराष्ट्रपति श्री एम.वैंकेया नायडू ने लोगों से पेजावरा श्री विश्वेशतीर्थ स्वामी जी के दिखाए रास्ते पर चलने तथा भारत में एक जातिविहीन समाज के निर्माण के लिए कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि श्री विश्वेशतीर्थ स्वामी जी जैसे संत दुखी और पीड़ित लोगों को सहायता तथा शांति प्रदान करते हैं एवं जरूरतमंद लोगों एवं गरीबों को तुरंत मदद पहुंचाते हैं। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
सूचना और प्रसारण, पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज राष्ट्रीय मीडिया केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 30 मीडिया संगठनों को पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान प्रदान किया। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in