Top trending deals

Showing posts with label Govt of India. Show all posts
Showing posts with label Govt of India. Show all posts

महिला बाल विकास मंत्रालय ने बाल संरक्षण पर राष्ट्रीय परामर्श सम्मेलन का आयोजन किया

      महिला बाल विकास मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में बाल संरक्षण पर राष्ट्रीय परामर्श सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 तथा यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो), 2012 पर चर्चा की गई।

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने भारत में कृषि सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए

फरवरी, 2004 में राष्‍ट्रीय किसान आयोग गठित की गई। उसके बाद देश में आयोग के सिफारिशों के आधार पर किसानों के लिए राष्‍ट्रीय नीति मंजूर की गई, जिसका उद्देश्‍य कृषि क्षेत्र की आर्थिक स्‍थिति में सुधार लाने के साथ-साथ किसानों की निवल आय में भी वृद्धि किया जाना था।

राजभवन आधुनिक तकनीक के प्रयोग से उदाहरण पेश कर सकते हैं- राष्ट्रपति

राज्यपालों के दो दिवसीय 49वें सम्मेलन का आज(5 जून,2018) राष्ट्रपति भवन में समापन हो गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने समापन समारोह में सम्मेलन में प्रतिभागियों द्वारा हुई सार्थक चर्चा पर संतोष व्यक्त किया।

योग पर स्‍वास्‍थ्‍य संपादकों का तीसरा राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन आज नई दिल्‍ली में आयोजित किया गया

आयुष राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री श्रीपद येसो नाईक ने आज नई दिल्‍ली स्थित मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में योग पर स्‍वास्‍थ्‍य संपादकों के तीसरे सम्‍मेलन का उद्घाटन किया। अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस से पहले इस सम्‍मेलन का संयुक्‍त रूप से आयोजन मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान और पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने गंगा संरक्षण के लिए सहयोग पर कार्यशाला का आयोजन किया

      विश्व पर्यावरण दिवस 2018 के अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने आज गंगा संरक्षण के लिए सहयोग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें शामिल अनेक देशों के प्रतिनिधियों ने नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

रेल मंत्रालय के पीएसयू आईआरसीटीसी ने विश्व पर्यावरण दिवस 2018 के अवसर पर खोई आधारित डिब्बाबंद भोजन की शुरूआत की

विश्व पर्यावरण दिवस 2018 के अवसर पर रेल मंत्रालय के पीएसयू आईआरसीटीसी ने नई दिल्ली से संचालित होने वाली 8 चुनिंदा शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में पर्यावरण के अनुकूल खोई आधारित डिब्बाबंद भोजन की शुरूआत की है।

प्रधानमंत्री कल युवा अन्‍वेषकों और स्‍टार्ट-अप उद्यमियों के साथ संवाद करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कल युवा अन्‍वेषकों और स्‍टार्ट-अप उद्यमियों के साथ संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कल प्रात: 9:30 बजे मैं स्‍टार्ट-अप्‍स और नवाचार जगत के युवाओं के साथ रोमांचक संवाद में भाग लूंगा।

भारतीय वायुसेना के विमान जगुआर की दुर्घटना

      05 जून, 2018 को नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर गये भारतीय वायुसेना के विमान जगुआर की गुजरात के कच्छ क्षेत्र के ऊपर 0945 बजे दुर्घटना हो गई। इस विमान ने वायुसेना स्टेशन, जामनगर से उड़ान भरा था। इस दुर्घटना में विमान के पायलट एयर कोमोडोर संजय चौहान वीएम की मृत्यु हो गई।

कांडला में दीनदयाल बंदरगाह पर उर्वरक कार्गो के लिए एक विशेष एवं यंत्रीकृत संचालन सुविधा स्‍थापित की जाएगी

शिपिंग मंत्रालय की स्‍थायी वित्त समिति ने कांडला स्थित दीनदयाल बंदरगाह पर उर्वरक कार्गो के लिए एक विशेष एवं पूर्ण एकीकृत संचालन सुविधा स्‍थापित करने हेतु एक परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह सुविधा अथवा यूनिट बंदरगाह की बर्थ संख्‍या 4 पर विकसित की जाएगी, जिसका निर्माण लगभग 138 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।

उपभोक्‍ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की विगत चार वर्षों की उपलब्धियां और पहलें

      श्री राम विलास पासवान, केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री ने विगत चार वर्षों के दौरान मंत्रालय द्वारा की गई पहलों और सुधारों के बारे में जानकारी देने के लिए आज नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को सम्बोधित किया।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने चक्रवाती तूफान सागर और मेकुनू के दौरान उष्णकटिबंधी चक्रवाती तूफान परामर्श सेवाओं के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की सराहना की

I.    चक्रवाती तूफान सागर और अत्यंग गंभीर चक्रवाती तूफान मेकुनू के लक्षण : ·         मई, 2018 के दौरान अरब सागर के ऊपर चक्रवाती तूफान सागर (16-20 मई) तथा अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान मेकुनू (21-27 मई) आया।