We share important questions , books , old papers , model papers and all other tips & tricks for Departmental Promotion examination preparation in Postal Service.
Top trending deals
Showing posts with label Press Information Bureau. Show all posts
Showing posts with label Press Information Bureau. Show all posts
कोविड 19 से लड़ाई में सीएसआईआर-सीएमईआरआई ने तैयार किए कीटाणुशोधन मार्ग और सड़क स्वच्छता इकाई
दुनिया भर में नोवेल कोरोना वायरस (कोविड 19) का संकट बढ़ने के साथ विज्ञान और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से प्रयास किए हैं। दुर्गापुर में स्थित सीएसआईआर की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रयोगशालाओं में से एक प्रयोगशाला सीएसआईआर- सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमईआरआई) ने कई प्रौद्योगिकी और उत्पाद विकसित किए हैं, जिनसे इस वायरस की चुनौती का सामना करने में सहायता मिल सकती है। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
डीएसटी समर्थित स्टार्ट अप कोविड 19 से लड़ने के लिए प्राकृतिक, अल्कोहल मुक्त सैनिटाइजर बनायेगी
खाद्य, कृषि एवं जैव-प्रौद्योगिकी पर काम करने वाली और पुणे, महाराष्ट्र में स्थित कंपनी ग्रीन पिरामिड बायोटेक (जीपीबी) का वित पोषण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा लंबे समय तक चलने वाले जीवाणुरोधी एवं एंटी वायरल प्रभाव के साथ हाथों एवं सतहों के लिए प्राकृतिक, अल्कोहल मुक्त सैनिटाइजर के विनिर्माण के लिए किया जा रहा है। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘गुड फ्राइडे’ पर ईसा मसीह को स्मरण किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘गुड फ्राइडे’ के दिन सत्यता, न्याय और सेवा भाव के लिए ईसा मसीह की प्रतिबद्धता को स्मरण किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ईसा मसीह ने दूसरों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
कोविड -19 महामारी से मुकाबला करने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, और इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्ररीज ऑफ इंडिया और इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने पीएम केयर्स फंड में 28.80 करोड़ रूपये का योगदान दिया
वैश्विक महामारी कोविड-19 से प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के तहत आने तीन प्रोफेशनल संस्थानों - इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्ररीज ऑफ इंडिया और इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने पीएम केयर्स फंड में 28.80 करोड़ रूपये का योगदान दिया। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने कोविड-19 से जुड़े प्रश्नों के लिए स्वच्छता एप का संशोधित संस्करण लॉन्च किया
आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) ने कल वर्तमान स्वच्छता-एप का संशोधित संस्करण लॉन्च करने की घोषणा की। एमओएचयूए के सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में कोविड-19 महामारी पर सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और नगरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें इस एप के लॉन्च की घोषणा की गई। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने उद्योग और व्यापारी संगठनों के साथ विचार-विमर्श किया
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के विभिन्न उद्योग और व्यापार संगठनों के साथ विचार-विमर्श किया, जिसका उद्देश्य कोविड-19 और उसके बाद किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर जमीनी स्थिति के साथ-साथ उनके समक्ष मौजूद समस्याओं का आकलन करना था। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
भारतीय नौसेना ने मुम्बई में फंसे प्रवासी कामगारों को राशन उपलब्ध कराया
कोविड -19 के कारण मुम्बई में जारी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भारतीय नौसेना ने राज्य सरकार के अधिकारियों को फंसे हुए प्रवासी कामगारों के बीच बंटवाने हेतु 04 और 08 अप्रैल को खाद्य सामग्री वाले राशन के पैकेट उपलब्ध कराए। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गर्भाधान पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक कानून निलंबित नहीं किया, जो गर्भधारण से पहले अथवा बाद में लिंग चयन पर रोक लगाता है
मीडिया का एक वर्ग यह अटकलें लगा रहा है कि पीसीऔरपीएनडीटी (गर्भाधान पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग का पता लगाने पर रोक) कानून 1994 को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निलंबित कर दिया गया है। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
मंत्री समूह ने कोविड-19 की मौजूदा स्थिति और उसके प्रबंधन के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन की अध्यक्षता में आज यहां निर्माण भवन में कोविड -19 पर मंत्री समूह (जीओएम) की एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्री श्री हरदीप एस. पुरी, विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर, गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय, जहाजरानीऔर रसायन एवं उर्वरकराज्य मंत्री श्री मनसुख मंडावियाऔर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणराज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबेके साथ-साथ सदस्य (स्वास्थ्य), नीति आयोग डॉ विनोद के. पॉलऔर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफश्री बिपिन रावतभी मौजूद थे। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
सरकार देश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है: गौड़ा
केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री श्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने कहा कि उनके मंत्रालय का उर्वरक विभाग आगामी खरीफ मौसम के लिए उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। श्री गौड़ा ने एक ट्वीट में कहा कि देश में, उर्वरकों की उपलब्धता की स्थिति संतोषजनक है। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
सार्वजनिक एवं निजी एयरलाइन आपरेटर एवं संबंधित एजेन्सियां कोविड-19 से लड़ने के सामूहिक ध्येय के लिए अनथक काम कर रही हैं
कोविड-19 लाकडाउन अवधि के दौरान, देश भर में आईसीएमआर, एचएलएल एवं अन्य की खेपों सहित अनिवार्य मेडिकल आपूर्ति की निरंतर प्रदायगी की जा रही है। एसर इंडिया, आईएएफ, पवन हंस, इंडिगो एवं ब्लू डार्ट जैसे सार्वजनिक एवं निजी एयरलाइन आपरेटरों ने 8 अप्रैल, 2020 को श्रीनगर, कोलकाता, चेन्नई, बंगलुरु, भुवनेश्वर एवं देश के अन्य क्षेत्रों में दवाओं, आईसीएमआर की खेपों, एचएलएल की खेपों तथा अन्य अनिवार्य आपूर्तियां कीं। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
प्रधानमंत्री और युगांडा गणराज्य के राष्ट्रपति के बीच टेलीफोन पर बातचीत
प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने युगांडा गणराज्य के राष्ट्रपति योवेरी कागुटा मुसेवेनी के साथ आज टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्वास्थ्य और आर्थिक चुनौतियों पर चर्चा की। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
फरवरी, 2020 में औद्योगिक विकास दर 4.5 प्रतिशत रही
फरवरी, 2020 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) 133.3 अंक रहा जो फरवरी, 2019 के मुकाबले 4.5 फीसदी अधिक है। इसका मतलब यही है कि फरवरी, 2020 में औद्योगिक विकास दर 4.5 फीसदी रही। उधर, अप्रैल-फरवरी, 2019-20 में औद्योगिक विकास दर पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 0.9 फीसदी आंकी गई है। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री की सलाह के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई (मेन) 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में शहरों की पसंद में सुधार करने का दायरा बढ़ाया
कोविड-19 की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर और जेईई (मेन) 2020 की परीक्षा में बैठने वालों के सामने आने वाली कठिनाइयों को देखते हुएकेन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को सलाह दी है कि वह छात्रों को आवेदन पत्र में सुधार करने के दायरे का विस्तार करे और उन्हें अपने केन्द्र के लिए शहरों की पसंद शामिल करने की अनुमति प्रदान करे। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
डॉ जितेन्द्र सिंह ने कोविड-19 के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पेंशनभोगियों के साथ वेबिनार का आयोजन किया
कोविड-19 के खिलाफ जारी लड़ाई के उपायों के तहत पेन्शन एवं पेन्शनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने जागरूकता फैलाने और कोविड-19 से संबंधित मामलों पर आज केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में आज वेबिनार आयोजित किया। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
भारतीय रेल ने सामाजिक सेवा प्रतिबद्धता के तहत 28 मार्च से अब तक 8.5 लाख से अधिक जरूरतमंद लोगों को पका भोजन वितरित किया
कोविड-19 के कारण शुरु हुए लॉकडाउन के बाद से भारतीय रेल अपनी सामाजिक सेवा प्रतिबद्धता के तहत जरूरतमंदों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने का कामभारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की रसोइयों, आरपीएफ के संसाधनों तथा गैर सरकारी संगठनों के योगदान के माध्यम से जारी रखे हुए है। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सीआरपीएफ कर्मियों को इसके शौर्य दिवस पर नमन किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शौर्य दिवस पर सीआरपीएफ कर्मियों को नमन किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘सीआरपीएफ का साहस जन-जन के बीच काफी विख्यात है। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम मून जे-इन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पिछले वर्ष कोरिया गणराज्य की अपनी यात्रा को गर्मजोशी से याद किया और दोनों देशों के बीच बड़ी तेजी से निरंतर प्रगाढ़ होते संबंधों पर संतोष व्यक्त किया। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
रेलवे भारत को कोविड-19 से सुरक्षित करने में सबसे आगे
कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए किये जा रहे उपायों की निरंतरता में, भारतीय रेल भारत सरकार की स्वास्थ्य पहलों को सहायता देने के सभी प्रयास कर रही है। इस दिशा में भारतीय रेल अपने सभी जोनल रेलवे, उत्पादन इकाइयों और पीएसयू में ही रियूजेबल फेसमास्क एवं हैंड सैनिटाइजरों का उत्पादन कर रही है। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (एसीएल) पुणे ने चिकित्सा उपकरणों के उत्पादन के लिए भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ साझेदारी की
सीएसआईआर की अनुषंगी प्रयोगशाला, सीएसआईआर-एनसीएल पुणे पिछले एक दशक से अपने वेंचर सेंटर के माध्यम से नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा है। यहां के नए नवाचार कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में मददगार साबित हुए हैं। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
Subscribe to:
Comments (Atom)