We share important questions , books , old papers , model papers and all other tips & tricks for Departmental Promotion examination preparation in Postal Service.
Top trending deals
16वें एईएम-भारत परामर्श का संयुक्त वक्तव्य
10 सितम्बर, 2019 आसियान के 10 सदस्य देशों के आर्थिक मंत्री और भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री 16वें एईएम-भारत परामर्श के लिए 10 सितम्बर, 2019 को थाईलैंड के बैंकॉक में एकजुट हुए। इस परामर्श की सह-अध्यक्षता थाईलैंड के उप-प्रधानमंत्री एवं वाणिज्य मंत्री श्री जुरिन लक्सानाविजिट और रेल एवं वाणिज्य व उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने की। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
उपराष्ट्रपति ने ओणम की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने ओणम की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ‘ओणम केरल के महान राजा महाबली की स्मृति में मनाया जाता है। यह माना जाता है कि इस महान राजा के शासनकाल में उनके साम्राज्य में शांति एवं समृद्धि रही थी। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
राष्ट्रपति ने ओणम की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने ओणम की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ‘ओणम के पावन अवसर पर मैं देशवासियों, विशेषकर भारत और विदेश में रहने वाले केरल के भाइयों एवं बहनों को शुभकामनाएं देता हूं। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
भारतीय सिनेमा का दायरा निश्चित तौर पर बॉलीवुड से कहीं अधिक है; विभिन्न भाषाएं, शैलियां एवं क्षेत्रीय परिवेश इसे और अधिक समृद्ध करते हैं : श्री कैमरन बैली, कलात्मक निदेशक, टीआईएफएफ
टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) 2019 में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की भागीदारी के दौरान मंत्रालय द्वारा अलग से ‘इंडिया ब्रेकफास्ट-नेटवर्किंग सेशन’ का आयोजन किया गया। सुश्री अपूर्वा श्रीवास्तव, भारत की महावाणिज्य दूत, टोरंटो, श्री कैमरन बैली, कलात्मक निदेशक एवं सह-प्रमुख, टीआईएफएफ और भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इस विशेष सत्र के प्रतिभागियों के साथ संवाद किया। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के साहिबगंज में गंगा पर भारत के दूसरे मल्टी-मोडल टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 सितम्बर, 2019 को झारखंड के साहिबगंज में गंगा पर बने भारत के दूसरे मल्टी-मोडल टर्मिनल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री झारखंड के रांची में आयोजित किये जाने वाले एक कार्यक्रम के दौरान दोतरफा डिजिटल संचार प्रणाली के जरिए अत्याधुनिक टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के प्रधानमंत्री ने भेंट की
सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के प्रधानमंत्री माननीय डॉ. राल्फ एवरार्ड गोंजाल्विस ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री गोंजाल्विस सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जो भारत के दौरे पर आए हैं। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के साथ मोतिहारी-अमलेखगंज (नेपाल) पाइपलाइन का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री श्री के. पी. शर्मा ओली ने आज दक्षिण एशिया की पहली सीमा पार जाने वाली पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइन का वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
मरुस्थलीकरण की रोकथाम के लिए संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की 14वीं कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का मूल पाठ
मैं मरुस्थलीकरण की रोकथाम के लिए संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (कॉप) के 14वें सत्र के लिए आप सभी का भारत में स्वागत करता हूं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा मरुस्थलीकरण की रोकथाम के लिए प्रयास किए जाने के मद्देनजर मैं भारत में इस सम्मेलन के आयोजन के लिए कार्यकारी सचिव श्री इब्राहिम जियाओ का धन्यवाद करता हूं। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
Subscribe to:
Posts (Atom)
