Top trending deals

श्री जी.किशन रेड्डी ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भोजनालयों और विश्रामालयों (लॉज) स्‍थानों के लाइसेंस के लिए एकीकृत पोर्टल लांच किया

श्री जी.किशन रेड्डी ने आज नई दिल्‍ली में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भोजनालयों और विश्रामालयों (लॉज) के लाइसेंस के लिए एकीकृत पोर्टल लांच किया। व्‍यावसायिक सुगमता के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लाइसेंस देने के काम में शामिल विभिन्‍न एसेंसियों द्वारा संयुक्‍त रूप से यह पहल की गई है। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

वित्‍त मंत्री ने मंत्रालय के अधिकारियों को स्‍वच्‍छता की शपथ दिलाई, जीवन के सभी क्षेत्रों से एकल उपयोग प्‍लास्टिक को समाप्‍त करने का संकल्‍प व्‍यक्‍त किया

केन्‍द्रीय वित्‍त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज वित्‍त मंत्रालय के अधिकारियों को स्‍वच्‍छता की शपथ दिलाई। उन्‍होंने एकल उपयोग प्‍लास्टिक को समाप्‍त करने के सरकार और वित्‍त मंत्रालय के कर्मचारियों के संकल्‍प को दोहराया। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

एसीसी नियुक्तियां

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने सचिव स्‍तर की विभिन्‍न नियुक्तियों को मंजूरी दी है। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

कैबिनेट सचिव की अध्‍यक्षता में आपदा प्रबंधन समिति ने बिहार में बाढ की स्थिति का समीक्षा की

राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने कैबिनेट सचिव श्री राजीव गाबा की अध्‍यक्षता में आज बिहार में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। बिहार सरकार ने बैठक में जानकारी दी कि भारी वर्षा और नदियों का जलस्‍तर बढ़ने के कारण राज्‍य के 16 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

डॉ. हर्षवर्धन ने आयुष्मान भारत – पीएमजेएवाई के एक वर्ष पूरा होने पर 'आरोग्य मंथन' का उद्घाटन किया।

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आयुष्मान भारत-पीएमजेएवाई की पहली वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला 'आरोग्य मंथन' का आज उद्घाटन किया। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी नई दिल्‍ली में ‘आरोग्‍य मंथन’ समारोह में शिरकत करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कल यानी 1 अक्‍टूबर, 2019 को नई दिल्‍ली स्थित विज्ञान भवन में ‘आरोग्‍य मंथन’ के समापन समारोह की अध्‍यक्षता करेंगे। दो दिवसीय आरोग्‍य मंथन समारोह का आयोजन आयुष्‍मान भारत पीएम-जेएवाई का एक साल पूरा होने के अवसर पर किया जा रहा है। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

वित्‍त वर्ष 2019-20 में अगस्‍त 2019 तक केन्‍द्र सरकार के खातों की मासिक समीक्षा

वित्त वर्ष 2019-20 में अगस्‍त 2019 तक केन्‍द्र सरकार के मासिक खाते को समेकित कर दिया गया है और संबंधित रिपोर्टों को प्रकाशित कर दिया गया है। इनमें मुख्‍य बातें निम्‍नलिखित हैं :- भारत सरकार को अगस्‍त 2019 तक 6,21,461 करोड़ रुपये (कुल प्राप्तियों के संबंधित बजट अनुमान 2019-20 का 29.84 प्रतिशत) प्राप्‍त हुए हैं, जिनमें 4,04,580 करोड़ रुपये का कर राजस्‍व, 1,98,621 करोड़ रुपये का गैर-कर राजस्‍व और 18,260 करोड़ रुपये की गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

अप्रैल-अगस्‍त, 2019-20 में आठ कोर उद्योगों की वृद्धि दर 2.4 प्रतिशत रही

आठ कोर उद्योगों का संयुक्‍त सूचकांक अगस्‍त, 2019 में 128.2 अंक रहा, जो अगस्‍त 2018 में दर्ज किए गए सूचकांक के मुकाबले 0.5 प्रतिशत कम है। दूसरे शब्‍दों में, अगस्‍त 2019 में आठ कोर उद्योगों की वृद्धि दर 0.5 प्रतिशत ऋणात्‍मक आंकी गई है। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय विश्व छात्र सौर सभा का आयोजन करेगा

सतत जीवन के गांधीवादी आदर्श को प्रोत्साहन देने और महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आईआईटी मुम्बई के सहयोग से नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय 2 अक्टूबर, 2019 को विश्व छात्र सौर सभा का आयोजन करेगा। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in