Top trending deals

डाक विभाग, दिल्ली सर्कल ने राष्ट्रीय राजधानी में तीसरा महिला डाक घर खोला

डाक विभाग, दिल्ली सर्कल ने राष्ट्रीय राजधानी में तीसरा महिला डाक घर खोला है। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल सुश्री एंद्री अनुराग ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत पोस्टमास्टर जनरल (परिचालन), दिल्ली सर्कल श्री अखिलेश कुमार पांडेय और एसएसपीओ सुश्री अनु पॉल की मौजूदगी में 6 मार्च को नई दिल्ली दक्षिण-पश्चिम मंडल के अंतर्गत तीसरे महिला उप-डाकघर, नानक पुरा, नई दिल्ली-110021 का उद्घाटन किया। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment