Top trending deals

कोरोना वायरस कोविड-19 पर अब तक की स्थिति

कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्‍या अब 30 हो गई है। इसमें केरल के 3 मामले भी शामिल हैं, जिन्हें अब डिस्‍चार्ज कर दिया गया है। इसके अलावा, दिल्‍ली तथा एनसीआर से तीन (3) (दो मयूर विहार और पेटीएम से जो इटली से लौटे हैं और एक गाजियाबाद से जो ईरान से लौटा है); दिल्‍ली के पहले मामले के संपर्क में आने वाले छह (6) व्‍यक्ति, जो इटली से लौटे हैं; एक (1) तेलंगाना से जो दुबई से लौटा है और सिंगापुर कॉन्‍टैक्‍ट है; 16 इटली और एक ड्राइवर (भारतीय) जो इस टूरिस्‍ट ग्रुप में शामिल था। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment