Top trending deals

केंद्रीय गृह मंत्री ने सीमा सुरक्षा पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

सीमा सुरक्षा की वर्तमान स्थिति तथा उसको और मज़बूत करने के संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक का आज पूर्वाहन में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। इस बैठक में गृह सचिव, सचिव (सीमा प्रबंधन), विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) एवं सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस तथा असम राइफल्स के महानिदेशकों के अतिरिक्त गृह मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment