Top trending deals

पुलिस व्‍यवस्‍था और थानों को लोगों के अनुकूल बनाएं: उपराष्ट्रपति

भारत के उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज पुलिस व्‍यवस्‍था को लोगों पर  केंद्रित बनाने और थानों को लोगों के अनुकूल एवं सुलभ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उपराष्‍ट्रपति ने इंडियन पुलिस फाउंडेशन, नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस और ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआर एंड डी) द्वारा संयुक्त रूप से स्‍मार्ट पुलिस व्‍यवस्‍था पर आयोजित एक राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पुलिस बलों में आंतरिक सुधार करने का सुझाव दिया। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment