Top trending deals

एनएमडीसी का उत्‍पादन और बिक्री लगातार तीसरे वर्ष 30 मिलियन टन से ज्‍यादा

देश में लौह अयस्‍क के सबसे बड़े उत्‍पादक राष्‍ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) ने एक बार फिर वर्ष 2018-19 के लिए लगातार तीसरे वर्ष उत्‍पादन और बिक्री के 30 मिलियन टन के आंकड़े को पार कर लिया है।       दोनीमलाई खान में पांच महीने काम रूकने, अगस्‍त 2018 तक कोई निर्यात नहीं होने, बेलाडीला क्षेत्र में सबसे अधिक वर्षा होने तथा कर्नाटक में पहली तिमाही में खराब कुल खरीद के बावजूद, एनएमडीसी ने वित्‍त वर्ष 2019 के दौरान 32.44 मीट्रिक टन लौह अयस्‍क का उत्‍पादन किया और उसकी 32.38 मीट्रिक टन बिक्री रही। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment