Top trending deals

प्रधानमंत्री कल तमिलनाडु में 5010 करोड़ रुपये की राष्‍ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास करेंगे

   प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कल तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों की 5010 करोड़ रुपये की दो परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे और तीन परियोजनाओं का शिलान्‍यास करेंगे।      प्रधानमंत्री वेल्लोर, थिरुवन्नमलाई और विलुप्पुरम जिलों में पड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्‍या -38 (ओल्ड एनएच -234) के दो-लेन के 122 किलोमीटर खंड तथा तिरुपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्‍या -381 के चार लेन के 32 किलोमीटर खंड को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment