Top trending deals

किसानों के लिए जलवायु संबंधी जोखिमों के प्रबंधन के वास्ते कृषि मौसम विज्ञान में प्रगति पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी नई दिल्ली में शुरू

जलवायु में होने वाले परिवर्तनों और मौसमों में अत्याधिक बदलाव कृषि उत्पादन प्रणाली में जोखिम और अनिश्चितता वैश्विक खाद्य असुरक्षा का प्रमुख कारण बन गए हैं। शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं, उद्योग और किसानों के बीच कृषि मौसम संबंधी ज्ञान को एक-दूसरे से साझा करने, प्रौद्योगिकियों / प्रथाओं की पहचान करने और जोखिम प्रबंधन के लिए एक रोडमैप विकसित करने की तत्काल आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, कृषि मौसम वैज्ञानिकों के संघ (एएएमए) ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में “भारत में किसानों की जलवायु संबंधी जोखिमों के प्रबंधन के लिए कृषि मौसम विज्ञान में प्रगति” विषय पर (आईएनएजीएमईटी-2019) तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया है जिसका आज शुभारंभ हुआ। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment