Top trending deals

नेपाल के सेना प्रमुख भारत की यात्रा पर आएंगे

  नेपाल के सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा 12 से 15 जनवरी, 2019 के दौरान भारत की यात्रा पर रहेंगे। नेपाली सेना के प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण करने के पश्चात यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच वर्षों पुरानी परंपरा के अंतर्गत राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद नेपाल के सैन्य प्रमुख को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में 12 जनवरी को “भारतीय सेना के जनरल” की मानद उपाधि प्रदान करेंगे। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment