Top trending deals

इमारतों में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के लिए ऊर्जा दक्षता ब्‍यूरो और केंद्रीय सार्वजनिक निर्माण विभाग ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर किए

      ऊर्जा दक्षता ब्‍यूरो (बीईई) और केंद्रीय सार्वजनिक निर्माण विभाग (सीपीडब्‍ल्‍यूडी) ने भवन ऊर्जा दक्षता में सहयोग का शुभारंभ करने के लिए आज एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए हैं।       समझौता ज्ञापन के अनुसार बीई और सीपीडब्‍ल्‍यूडी ऊर्जा संरक्षण भवन कोड (ईसीबीसी) अनुवर्ती नई इमारतों के डिजाइन और निर्माण को बढ़ावा देने तथा बिना पंजीकरण या नवीकरण शुल्‍क के पूरे देश में सीपीडब्‍ल्‍यूडी द्वारा प्रबंध की जा रही इमारतों की स्‍टार रेटिंग, भवन क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता के बारे में जागरूकता फैलाने तथा ईसीबीसी में सीपीडब्‍ल्‍यूडी पदाधिकारियों के क्षमता निर्माण में सहयोग करेंगे। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment