Top trending deals

‘जल चर्चा’ पत्रिका के प्रथम अंक का लोकार्पण

केन्‍द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्‍ली में जल संसाधन मंत्रालय की मासिक पत्रिका ‘जल चर्चा’ का विमोचन किया। श्री गडकरी ने विश्‍व में जल संरक्षण में सफल कार्यों को लागू करने की आवश्‍यकता पर बल देते हुए कहा कि महाराष्‍ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा कर्नाटक जैसे राज्‍यों ने इस दिशा में अनेक कदम उठाये हैं और फिर से चार्ज किये गये कुओं के रूप में सकारात्‍मक परिणाम दिख रहे हैं जिसके परिणामस्‍वरूप लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment