Top trending deals

केन्‍द्रीय वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली की अध्‍यक्षता में आयोजित जीएसटी परिषद की 32वीं बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए

केन्‍द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के मंत्री श्री अरुण जेटली की अध्‍यक्षता में आज नई दिल्‍ली में आयोजित जीएसटी परिषद की 32वीं बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों यानी एमएसएमई (छोटे व्‍यापारियों सहित) को राहत देने के लिए निम्‍नलि‍खित महत्‍वपूर्ण निर्णय लिए गए: वर्तमान कंपोजीशन स्‍कीम के लिए टर्नओवर सीमा में वृद्धि – वस्‍तुओं से जुड़ी कंपोजीशन स्‍कीम से लाभ उठाने के लिए पूर्ववर्ती वित्त वर्ष में वास्‍तविक टर्नओवर (कारोबार) की सीमा बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये की जाएगी। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment