Top trending deals

पर्यटन मंत्रालय ने स्‍वदेश दर्शन और प्रसाद योजनाओं के तहत 190.46 करोड़ रुपये की चार और परियोजनाओं को मंजूरी दी

पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन ढांचागत विकास योजनाओं ‘स्‍वदेश दर्शन’ और ‘प्रसाद’ के तहत मेघालय, गुजरात और उत्‍तर प्रदेश में 190.46 करोड़ रुपये की चार नई परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन नई परियोजनाओं का विवरण निम्‍नलि‍खित हैं :- पर्यटन मंत्रालय ने स्‍वदेश दर्शन योजना के उत्‍तर-पूर्व सर्किट के तहत मेघालय के पश्चिम खासी पहाड़ियों के विकास (नान्‍गख्‍लाव – क्रेम टिरोट – खुदोई  और कोहमांग फॉल्‍स – खरी नदी – मावथडराइशन, शिलांग), जैनतिया पहाड़ी (क्रांग सूरी फॉल्‍स–शिरमांग-लुक्‍सी), गारो पहाड़ी (नॉकरेक रिजर्व, कट्टा बील, सिजू गुफा) में 84.95 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment