Top trending deals

प्रधानमंत्री ने हर्शिल, उत्तराखंड में जवानों के साथ दीवाली मनाई

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड के हर्शिल में भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ दीवाली मनाई। इस अवसर पर जवानों को शुभकामना देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सुदूर बर्फीली चोटियों पर आप सब देश की सुरक्षा में लगे हैं, ये आपका कर्तव्य  देश के 125 करोड़ भारतीयों के भविष्य और सपने को सुरक्षित करने में सक्षम है। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment