Top trending deals

प्रधानमंत्री ने पिछले चार वर्षों के दौरान हुए अत्‍याधुनिक परिवहन ढांचे के निर्माण का स्‍वागत किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि वाराणसी और समूचा देश आज कई महत्‍वपूर्ण परियोजनाओं का सपना पूरा होते देख रहा है। उन्‍होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि पिछले चार वर्षों में अगली पीढ़ी के परिवहन ढांचे का निर्माण हुआ है, जिसमें दूर-दराज के क्षेत्रों में हवाई अड्डों का निर्माण, देश के पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में रेलवे नेटवर्क का विस्‍तार और ग्रामीण क्षेत्रों सहित देशभर में सड़कों का सुदृढ़ नेटवर्क शामिल है। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment