We share important questions , books , old papers , model papers and all other tips & tricks for Departmental Promotion examination preparation in Postal Service.
Top trending deals
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने श्रम और रोजगार के क्षेत्रों में प्रशिक्षण और शिक्षा जारी रखने के लिए भारत और इटली के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने श्रम एवं रोजगार के क्षेत्रों में प्रशिक्षण और शिक्षा के लिए भारत और इटली के बीच समझौता ज्ञापन को अपनी मंजूरी दी है। लाभ : यह समझौता ज्ञापन निम्नलिखित के माध्यम से कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण और शैक्षिक गतिविधियों के विस्तार में सहायता प्रदान करेगा : प्रशिक्षण, कार्य-पद्धतियों और तकनीकियों के बारे में संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आयोजित करना; विभिन्न सामाजिक भागीदारों के लिए नए प्रशिक्षण मॉड्यूल विकसित करना; श्रम रोजगार के बारे में विभिन्न विषयों में विशेष रूप से तैयार प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करना; प्रशिक्षण कार्य-पद्धतियों का मूल्यांकन करना; विशेष रूप से श्रम प्रशासन के संदर्भ में, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में अच्छी कार्यप्रणाली का आदान-प्रदान करना; प्रशिक्षण मॉड्यूल की आपूर्ति और सुविधा में एक-दूसरे की मदद करना तथा अध्ययन-भ्रमणों का आयोजन करना; और ज्ञान और जानकारी साझा करने के लिए प्रशिक्षकों का आदान-प्रदान करना मुख्य प्रभाव : इस समझौता ज्ञापन का मुख्य प्रभाव कार्य के क्षेत्र में बदलाव से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से निपटने में दोनों संस्थानों की तकनीकी क्षमताओं का उन्नयन करने पर पड़ेगा। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment