Top trending deals

केंद्रीय मंत्री श्री एच. एन. अनंतकुमार के निधन पर शोक सभा आयोजित

केंद्रीय संसदीय कार्य और रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री एच. एन. अनंतकुमार का लम्बी बीमारी के बाद आज बैंगलुरू में निधन हो गया। श्री अनंतकुमार के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए संसदीय कार्य और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्य मंत्री श्री विजय गोयल और संसदीय कार्य और जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज नई दिल्ली में संसद भवन में आयोजित शोक सभा की अध्यक्षता की। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment