Top trending deals

तवांग में ईसीएचएस पोलिक्‍लीनिक खुलने का सपना सच हुआ

  रक्षा राज्‍य मंत्री डॉ.सुभाष भामरे ने आज अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के दूर-दराज स्थित ऊंचाई वाले क्षेत्र में पूर्व सैनिक योगदान स्‍वास्‍थ्‍य योजना (ईसीएचएस) का उद्धाटन किया। लेफ्टिनेंट जनरल जी.एस.संघा, जनरल ऑफिसर कमांडिंग गजराज कोर और मेजर जनरल आर.के.झा, जनरल आफिसर कमांडिंग बॉल ऑफ फायर डिवीजन, जिला प्रशासन के अधिकारियों और तवांग तथा आसपास के क्षेत्रों के पूर्व सैनिकों ने बड़ी संख्‍या में इस कार्यक्रम में भाग लिया। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment