Top trending deals

इस्पात क्षेत्र में पूंजीगत वस्तुओं के बारे में एक सम्मेलन का भुवनेश्वर में आयोजन किया जा रहा है

इस्पात मंत्रालय 23 अक्टूबर 2018 को भुवनेश्वर, ओडिशा में 'इस्पात क्षेत्र में पूंजीगत वस्तुएं; भारत में निर्माण' विषय पर एक सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। मीडियाकर्मियों को आज नई दिल्ली में संबोधित करते हुए इस्पात मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन इस्पात क्षेत्र में पूंजीगत वस्तुओं की घरेलू क्षमता, क्षमता के निर्माण तथा विनिर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए इस्पात मंत्रालय की एक पहल है। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment