Top trending deals

विश्व खाद्य दिवस पर कृषि मंत्री का संदेश

विश्‍व खाद्य दिवस दुनिया में भूख से निपटने के कार्य के प्रति समर्पित एक दिवस है। विश्‍व खाद्य दिवस 2018 की थीम है ‘हमारा कार्य हमारा भविष्‍य-2030 तक दुनिया को भूख से मुक्‍त बनाना संभव’। आज विश्‍व खाद्य दिवस के अवसर पर दिल्‍ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केन्‍द्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भूख से पीडि़तों का दर्द दूर करने और सभी के लिए पोषक खुराक तथा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करती है। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment