Top trending deals

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव श्री एंटोनियो गुटेरेस ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद से मुलाकात की। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के तौर पर पहली बार भारत यात्रा पर आए श्री गुटेरेस का स्वागत करते हुए श्री कोविंद ने कहा कि महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन स्वच्छता सम्मेलन और स्वच्छ भारत अभियान की चौथी वर्षगांठ पर उनकी सहभागिता के प्रति भारत आभारी है। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment