Top trending deals

मृदा स्वास्थ्य और उर्वरता में सुधार कर जैविक कृषि के माध्यम से सतत उत्पादन के लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं : राधा मोहन सिंह

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि जैविक कृषि  किसानों को जीविका प्रदान कर सकती है और ग्रामीण व शहरी लोगों के लिए रोजगार सृजन के अवसर पैदा कर सकती है। मथुरा स्थित पंडित दीन दयाल धाम में राष्ट्रीय जैविक कृषि केन्द्र द्वारा आयोजित जैविक कृषि सम्मेलन को संबोधित करते हुए कल राधा मोहन सिंह ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य और उर्वरता में सुधार कर जैविक कृषि के माध्यम से लंबी अवधि तक उत्पादन किया जा सकता है। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment