Top trending deals

उप राष्ट्रपति संयुक्त राज्य अमेरिका में द्वितीय विश्व हिंदू कांग्रेस में शिरकत करने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शिकागो के लिए रवाना हुए

भारत के उप राष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू 8 से 9 सितंबर, 2018 तक दो दिवसीय यात्रा के लिए आज संयुक्त राज्य अमेरिका रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान वह वर्ष 1893 में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए ऐतिहासिक भाषण की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर शिकागो में आयोजित की जाने वाली द्वितीय विश्व हिंदू कांग्रेस को संबोधित करेंगे। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment