Top trending deals

केरल बाढ़ राहत कार्यों में बड़ी संख्‍या में भाग ले रहे है एनएसएस स्‍वयं सेवक

      केरल में राहत और बचाव कार्यों में राष्‍ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्‍वयंसेवक बड़ी संख्‍या में भाग ले रहे हैं। पूरे राज्‍य में लगभग 1200 एनएसएस इकाइयां राहत गतिविधियों में लगी हुई हैं। एनएसएस के स्‍वयंसेवक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को स्‍वच्‍छ बनाने, बाढ़ पीडि़तों के लिए खाद्य पैकेट तैयार करने के अलावा सार्वजनिक रसोईघरों का भी संचालन कर रहे हैं तथा दवाइयां भी वितरित कर रहे हैं। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment