Top trending deals

प्रधानमंत्री ने वलसाड़ के जुजवा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वितों का सामूहिक ई-गृह प्रवेश देखा; एस्‍तोल जल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के वलसाड जिले के जुजवा गांव में एक विशाल जनसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभान्वितों का सामूहिक गृह प्रवेश देखा। राज्य के 26 जिलों में लाभान्वितों को एक लाख से अधिक घर सौंपे गए, अनेक जिलों के लाभार्थियों को वीडियो संपर्क के जरिए मुख्य कार्यक्रम से जोड़ा गया और प्रधानमंत्री ने उनमें से कुछ से बातचीत की। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment