Top trending deals

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व वाली सरकार ने पिछली सरकारों की तुलना में किसानों के जीवन स्तर में सुधार व कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए कई महत्पूर्ण कदम उठाए हैं : केन्द्रीय कृषि मंत्री

माननीय केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधामोहन सिंह ने कहा कि कई बार यह सवाल उठाया गया है कि मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रीय किसान आयोग की रिपोर्ट पर कुछ काम नहीं किया गया है, परन्तु सत्य यह है कि वर्ष 2006 में प्रस्तुत की गई इस रिपोर्ट के आधार पर पिछली सरकारों की तुलना में मोदी सरकार द्वारा किसानों के जीवन स्तर में सुधार व कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए कई महत्पूर्ण कदम उठाये गये हैं, स्वयं डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन जी ने इसे स्वीकार करते हुए एक अंग्रेजी दैनिक अख़बार के अपने लेख में इस बात का जिक्र करते हुए कहा है कि “एनसीएफ की रिपोर्ट वर्ष 2006 में प्रस्तुत की गई थी परंतु जब तक नरेन्‍द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार नहीं बनी थी, तब तक इस पर बहुत कम काम हुआ था। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment