Top trending deals

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने 5 करोड़ का आंकड़ा छुआ

लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने आज यहां संसद भवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 5 करोड़वां एलपीजी कनेक्शन दिल्ली की श्रीमती तकदीरन को दिया। अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि और केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान के नेतृत्व के साथ मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं तेल विपणन कंपनियों को 5 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त करने में किए गए सामूहिक प्रयासों की सराहना की। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment