Top trending deals

केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्‍यपाल तथा शीर्ष अधिकारियों के साथ जम्‍मू और कश्‍मीर में स्थिति की समीक्षा की

      केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने जम्‍मू एंव कश्‍मीर की अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान आज श्रीनगर में एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक में राज्‍य में सुरक्षा की स्थिति और विकास की समीक्षा की। इस बैठक में राज्‍य के राज्‍यपाल श्री एन एन वोहरा, राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव श्री राजीव गाबा तथा गृह मंत्रालय और राज्‍य सरकार के वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित थे। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment