Top trending deals

टैक्स से जुड़ी मुकदमेबाजी में कमी के लिए प्रमुख कदम उठाए गए

करदाताओं की लंबित शिकायतों में कमी लाने एवं कर मसलों से जुड़ी मुकदमेबाजी को न्यूनतम स्तर पर लाने और ‘कारोबार में सुगमता’ सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार ने विभिन्न स्तरों पर यथा अपीलीय ट्रिब्यूनल, उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में निम्नलिखित मामलों में विभागीय अपील दाखिल करने के लिए प्रारंभिक मौद्रिक सीमा बढ़ा दी हैः   क्रम संख्या अपील फोरम अपील दाखिल करने की वर्तमान सीमा (रुपये में) बढ़ाई गई सीमा (रुपये में) 1. आईटीएटी/सीईएसटीएटी 10 लाख 20 लाख 2. उच्च न्यायालय 20 लाख 50 लाख 3. उच्चतम न्यायालय 25 लाख 1 करोड़   यह प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष दोनों ही करों के मुकदमेबाजी प्रबंधन की दिशा में एक प्रमुख कदम है, क्योंकि इससे कम राशि वाले मुकदमों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आएगी और इसके साथ ही विभाग को ज्यादा राशि वाले मुकदमों पर अपना ध्यान केन्द्रित करने में मदद मिलेगी। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment