Top trending deals

खरीफ फसलों का रकबा 333.76 लाख हेक्टेयर के पार

      राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक 6 जुलाई, 2018 तक 333.76 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी समय 388.89 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की गई थी।     यह जानकारी दी गई है कि 67.25 लाख हेक्टेयर में धान की बुवाई/रोपाई हुई है, जबकि 33.60 लाख हेक्टेयर में दलहन, 57.35 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज, 63.59 लाख हेक्‍टेयर में तिलहन, 50.44 लाख हेक्टेयर में गन्‍ने और 54.60 लाख हेक्टेयर में कपास की बुवाई हुई है। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment