Top trending deals

डीएसी ने रक्षा बलों के लिए 5,500 करोड़ रुपये से अधिक के उपकरण खरीद प्रस्‍तावों को मंजूरी दी

रक्षामंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन की अध्‍यक्षता में रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) की आज यहां बैठक हुई और उसमें रक्षा बलों के लिए 5,500 करोड़ रुपये से अधिक के उपकरण खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। रक्षा खरीद के क्षेत्र में स्‍वदेशीकरण और आत्‍म निर्भरता के लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए, डीएसी ने ‘आईडीडीएम खरीदें (भारतीय)’ वर्ग के तहत भारतीय वायु सेना के लिए  12 हाई पॉवर राडार की खरीद को अनुमति दी। Via Press Information Bureau http://www.pib.nic.in

No comments:

Post a Comment